फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhan accused of irregularities in housing allocation

Maharajganj News: आवास आवंटन में प्रधान पर अनियमितता का आरोप

Sat, 11 Jan 2025 05:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 11 Jan 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of irregularities in housing allocation
महराजगंज। विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत बड़हरा रानी की ग्राम प्रधान शदिकुन निशा और उनके पति रहमतुल्लाह रब्बानी पर आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता विपिन निवासी बड़हरा रानी ने 4 जनवरी को समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच में शिकायत सही मिली।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ग्राम प्रधान शदिकुन निशा ने अपने पति के नाम से आवास का आवंटन किया और बाद में उसी पर दुकान का निर्माण करा लिया। शिकायत के बाद प्रकरण की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि दस्तावेज और फोटोग्राफ में दीवार का निर्माण नहीं दिख रहा है, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद पाया गया कि दीवार का निर्माण बाद में किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि जिस जमीन पर आवास निर्माण कराया जा रहा है वह जमीन महेंद्र चौधरी के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा रहमतुल्लाह रब्बानी ने अपना पुराना निवास भी दिखाया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि निर्माणाधीन आवास के पास एक और आवास का निर्माण हो रहा है जो ग्राम प्रधान के भाई के नाम से आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि शिकायतकर्ता विपिन कुमार ने यह भी साक्ष्य प्रस्तुत किए कि रहमतुल्लाह रब्बानी ने पिछले वर्ष में दो स्थानों पर भूमि के बैनामे किए थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपनी वार्षिक आय गलत तरीके से प्रस्तुत की। इन साक्ष्यों से यह साबित होता है कि रहमतुल्लाह रब्बानी आवास आवंटन के लिए अपात्र हैं।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed