फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police,sp

कोई प्रत्याशी प्रलोभन दे तो पुलिस को दें सूचना

Fri, 05 Mar 2021 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
police,sp
कोई प्रत्याशी प्रलोभन दे तो पुलिस को दें सूचना
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बैरिया में एसपी ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल कराने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बैरिया में चौपाल लगाई।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि चुनाव में अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। ग्रामीणों से पिछले चुनाव में उत्पन्न हुई समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। एसपी ने कहा कि यदि कोई भी प्रत्याशी किसी भी चीज का प्रलोभन देता है तो यह अपराध की श्रेणी में आएगा। उस प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई ऐसा करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। यदि गांव में कोई विवाद है तो सीधे मुझसे बात कर सकते हैं। मतदाता को जाति या छोटा बड़ा देखकर मतदान नहीं करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण से शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विजयराज सिंह, एसआई विकास यादव, काशिम अली, राजेन्द्र जासवाल, अच्छेलाल यादव, दीनानाथ, सैनुद्दीन, राजेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed