{"_id":"6afec63ee1a254eec207a4ce","slug":"brutality-amid-mundan-celebrations-cook-called-to-prepare-food-middeeds-with-six-year-old-girl-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: मुंडन की खुशियों के बीच हैवानियत, खाना बनाने आए रसोइए ने छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: मुंडन की खुशियों के बीच हैवानियत, खाना बनाने आए रसोइए ने छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार
Thu, 19 Nov 2026 03:27 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: अनुराग रंजन
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:27 PM IST
सार
परिजन बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर जब बागीचे की तरफ दौड़े, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ और बदहवास हालत में मिली मासूम को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। जहां से उसे बीआरडी गोरखपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म
विस्तार
चौक थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात मुंडन संस्कार की खुशियों के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। समारोह में खाना बनाने के लिए बुलाए गए रसोइए ने छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने पीड़िता के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
लालच देकर सागौन के बागीचे में ले गया आरोपी
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, चौक थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को मुंडन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित था। समारोह में मेजबान की छह वर्षीय भांजी भी शामिल होने आई थी। आरोप है कि रात करीब 7:30 बजे समारोह में खाना बनाने आया मधुबनी बड़ा टोला निवासी एक व्यक्ति बच्ची को कुछ लालच देकर घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित सागौन के बागीचे में ले गया और उसके साथ हैवानियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
बच्ची के चीखने-रोने की आवाज सुनकर जब परिजन बागीचे की तरफ दौड़े, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ और बदहवास हालत में मिली मासूम को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।
आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश
मामले में बुधवार को पीड़िता के मामा की तहरीर पर चौक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
