Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police castedi in two women

दो विदेशी महिलाएं हिरासत में

Sun, 12 Jan 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
police castedi in two women
सरकारी कार्य ने बाधा डालने के आरोप में दो विदेशी महिलाएं हिरासत में
विज्ञापन

सोनौली(महराजगंज)। भारत की सीमा सोनौली बॉर्डर से नेपाल जा रही दो महिला कोरियन ग्रुप लीडर को सरकारी कार्य मे बाधा डालने के आरोप में आब्रजन अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस हिरासत में लिया है। पुलिस उनका मोबाइल जप्त कर पूछताछ कर रही है।
आरोप है कि महिलाएं आब्रजन अधिकारियों को रिश्वत देकर यात्रियों को ले जाने की जल्दबाजी कर रही थीं। मना करने पर अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ सरकारी कार्यों को करने से रोक रही थीं। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे नौ बसें 446 कोरियन यात्रियों को लेकर सोनौली पहुंचीं। बीजा पासपोर्ट की जांच के लिए यात्री आब्रजन कार्यालय पहुंचे, उसमें दो महिलाएं जो स्वयं को ग्रुप लीडर कह रही थीं, उन्होंने आब्रजन अधिकारियों को एक लिफाफा और सभी यात्रियों का पासपोर्ट दिया। जब अधिकारियों ने यात्रियों को कार्यालय तक आने की बात की, तो दोनों महिलाएं गुस्सा गईं।
विज्ञापन

आब्रजन अधिकारी राधवेंद्र सिह ने बताया कि एक महिला साउथ कोरिया और दूसरी यूएसए की है। दोनों अपने आप को ग्रुप लीडर बता रही हैं, जबकि इनके पास बिजनेस बीजा भी नहीं है। जांच के लिए सभी यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा गया, जिस पर दोनों महिलाओं ने रिश्वत देने की कोशिश की। मना करने पर गुस्से में आकर यात्रियों को चेक करने से रोकने लगीं। काफी हंगामा करने पर पुलिस को सूचित किया गया। इस संबंध में कोतवाल निर्भय कुमार सिह ने बताया कि आब्रजन अधिकारियों की तहरीर पर दोनों विदेशी महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed