फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police arrested the rewardee in the rape case

Maharajganj News: दुष्कर्म के मामले में इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the rewardee in the rape case
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र की एक महिला ने नौतनवा क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। प्राथमिकी दर्ज कर शिकायत की जांच पड़ताल के बाद पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि एक महिला ने 18 फरवरी को शिकायती पत्र दिया था कि नौतनवा थाना क्षेत्र के गजरहा निवासी संदीप पुत्र राजाराम शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसने वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की तो आरोप सही पाया। आरोपी के विरुद्ध कई सबूत इकट्ठा किए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का पुरस्कार घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed