{"_id":"62000fac4f368f11f805dec7","slug":"pickup-colided-to-truck-due-to-fog-seven-injured-maharajganj-news-gkp4261124163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण खड़े ट्रक में टकराई पिकअप, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण खड़े ट्रक में टकराई पिकअप, सात घायल
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के निकट धर्मकांटा के सामने रविवार की सुबह हादसा हो गया। घने कोहरे के बीच सड़क पर खड़े ट्रक से पिकअप टकरा गई। पिकअप में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र राजेश (29) निवासी सिंहपुर, सलीम (52) निवासी निचलौल, सचिन शर्मा (35) निवासी बहरौली, संजय (30) निवासी बैदौली, ऋषिमुनि (22) निवासी औराटार, अब्दुल रहमान (40) निवासी निचलौल, महिपाल सिंह (32) निवासी मुड़ीला तिवारी एक पिकअप पर सवार होकर खलीलाबाद के कपड़े की मंडी में खरीदारी करने जा रहे थे। अभी पिकअप सवार सभी लोग निचलौल शहर से कुछ दूर आगे निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के निकट पहुंचे थे, इसी बीच धर्मकांटा के सामने सड़क पर खड़ी एक ट्रक में घने कोहरे की वजह से पिकअप टकरा गई। जिससे पिकअप में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।