फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pharmacist accused of taking money in exchange for giving injections

Maharajganj News: फार्मासिस्ट पर इंजेक्शन लगाने के एवज में रुपये लेने का आरोप

Sat, 30 Dec 2023 05:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 Dec 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist accused of taking money in exchange for giving injections
खनुआ। नौतनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट पर नौतनवा निवासी मोहनलाल गौतम ने रैबीज इंजेक्शन लगाने के एवज में रुपये लेने का आरोप लगाया है। साथ ही पर्ची फाड़ने व अभ्रदता का आरोप भी लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

नौतनवा कस्बा वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर निवासी मोहनलाल गौतम ने बताया कि 27 दिसंबर को मेरे बेटे को कुत्ते ने काट लिया था। आरोप है कि जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंजेक्शन लगवाने आया तो फार्मासिस्ट 50 रुपये मांगने लगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी से शिकायत की तो उनके आदेश पर बिना पैसे का इंजेक्शन लगाया गया। दूसरी इंजेक्शन लगवाने के लिए गया तो वहां पर फार्मासिस्ट ने कहा कि 50 रुपये दो नहीं तो बाहर से इंजेक्शन लेकर आओ। विरोध किया तो पर्ची फाड़ दी और कमरे में बंदकर अभद्रता की।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट संजय जायसवाल ने बताया कि आरोप निराधार है। कुत्ते की सूई मौजूद है। उसका कोई पैसा नहीं लगता है। इंजेक्शन लगाने वाला नहीं है। पहले विभाग को बता दिया गया है। अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed