{"_id":"6a0f6ec4819b4e0dc20fc8a1","slug":"people-are-returning-disappointed-after-seeing-the-petrol-pump-closed-wandering-for-oil-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-177744-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेट्रोल पंप बंद देख लौट रहे निराश, तेल के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेट्रोल पंप बंद देख लौट रहे निराश, तेल के लिए भटक रहे लोग
विज्ञापन
फरेंदा कस्बे में बंद पड़ा पेट्रोल पंप।
कस्बे के अधिकांश पेट्रोल पंप सूखे, डीजल-पेट्रोल के लिए भटक रहे लोग
200 रुपये लीटर तक पेट्रोल बेच कर काली कमाई कर रहे कुछ लोग
फरेंदा। क्षेत्र में डीजल व पेट्रोल की किल्लत बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को अधिकांश पेट्रोल पंप बंद देखकर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक तेल के लिए परेशान हो रहे हैं। वाहन चालक दर-दर भटक रहे हैं लेकिन पेट्रोल व डीजल नहीं मिल रहा है। कृषि कार्यों की वजह से अधिक मांग के कारण डीजल की किल्लत अधिक है। मौके का फायदा उठाकर कुछ लोग ईंधन की कालाबाजारी कर रहे हैं। दुकानों पर लोग 200 रुपये लीटर की दर से तेल बेच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंप सूख गए है। क्षेत्र में कुछ पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल मिल रहे हैं लेकिन वहां पर ग्राहकों की भारी भीड़ है। जगह-जगह स्थित पेट्रोल पंप पर बैरिकेटिंग कर दी गई है जिससे दूर से ही तेल नहीं होने का पता लग सके। रात से ही मनिकौरा, रानीपुर, लेहड़ा खास, फरेंदा कस्बा, बाईपास, बृजमनगंज रोड पर तेल नहीं होने का बोर्ड लग जा रहा है। जहां तेल है वहां पर लंबी कतारें लगने के कारण मारपीट की भी नौबत आ जा रही है। ग्राहक आपस में ही भीड़ जा रहे है।
कुछ पेट्रोल पंपों पर संचालकों पर उपभोक्ता मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। इस वजह से आए दिन विवाद भी सामने आ रहे हैं। क्षेत्र के हरिओम, संतोष, राजेश, राकेश, रमेश सहित कई लोगों ने बताया कि पंपों पर तेल नहीं मिल रहा है लेकिन ब्लैक करने वालों को कहां से मिल जा रहा है? वह लोगों से मनमाना रेट वसूल रहे हैं। प्रशासन भी सब कुछ जानते हुए भी मूक दर्शक बना हुआ है। एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि पंप संचालकों को सुचारू ढंग से पेट्रोल डीजल बेचने की हिदायत दी गई है। कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।