फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panic among people after crocodile sighting in Rohin Canal

Maharajganj News: बिजली गिरने से मस्जिद का मीनार टूटा, घर की वायरिंग जली

Mon, 07 Sep 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Panic among people after crocodile sighting in Rohin Canal
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में रविवार शाम करीब चार बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मस्जिद का मीनार क्षतिग्रस्त होकर फट गया। वहीं, मस्जिद के पास लोहे के पोल पर लगी हाईमास्ट लाइट भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

आकाशीय बिजली की चपेट में मस्जिद से सटे मकान में रहने वाले हामिद का घर भी आ गया। बिजली गिरने के कारण घर की बिजली वायरिंग और बोर्ड जलकर नष्ट हो गए। घटना के समय हामिद की मां घर के अंदर भोजन कर रही थीं। इसी दौरान तेज धमाका हुआ और बिजली के झटके से उनके हाथ में रखी थाली छिटककर दूर जा गिरी। अचानक हुए घटनाक्रम से वह भी घबरा गईं। कुछ देर तक घर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी सहम गए। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली गिरने के बाद कुछ समय तक लोग घटना को लेकर दहशत में रहे। बाद में मौके पर पहुंचकर लोगों ने मस्जिद परिसर और आसपास के मकानों का जायजा लिया। मीनार और हाईमास्ट लाइट के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मकान की विद्युत व्यवस्था को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति मस्जिद परिसर या हाईमास्ट लाइट के पास मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed