फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Out-of-control truck runs over two people standing by the roadside; both killed.

Maharajganj News: बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंदा, मौत

Sun, 20 Sep 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control truck runs over two people standing by the roadside; both killed.
- घुघली थानाक्षेत्र के जखिरा में हुआ हादसा, एक गंभीर
विज्ञापन

- ई-रिक्शा में टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसा

खुशहालनगर। घुघली थाना क्षेत्र के जखिरा चौराहे पर शनिवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े लोगों और ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी घुघली पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक घुघली की ओर से जखिरा चौराहे की तरफ आ रहा था। चौराहे से कुछ दूरी पहले ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद सड़क किनारे किराना स्टोर के सामने खड़े ई-रिक्शा को रगड़ते हुए ट्रक अंडे की दुकान की ओर जा घुसा। दुकान के पास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

हादसे में बसंतपुर बटोरा टोला निवासी सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। मठिया निवासी लाल मोहन मद्धेशिया और मजनू अंसारी पुत्र मुसाहेब गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल सीएचसी घुघली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने लाल मोहन मद्धेशिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं मजनू अंसारी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

टक्कर से ई-रिक्शा और दुकान का सामान क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। अनियंत्रित होने के बाद चालक वाहन को संभाल नहीं सका। ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मारी और इसके बाद दुकान व वहां मौजूद लोगों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा और आसपास रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायलों को ट्रक और मलबे के बीच से बाहर निकाला। घटना के बाद चौराहे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घुघली थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed