{"_id":"647f820e37d54b23bc006e34","slug":"opposition-to-the-inclusion-of-nepalese-territory-maharajganj-news-c-7-1-196304-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारतीय संसद में लगे नक्शे में नेपाली क्षेत्र को शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारतीय संसद में लगे नक्शे में नेपाली क्षेत्र को शामिल करने का विरोध
Wed, 07 Jun 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
- युवा संघ ने जताया विरोध, मुख्य जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सीपीएन-यूएमएल के सहयोगी संगठन युवा संघ नेपाल ने भारत के नए संसद भवन में रखे गए अखंड भारत के नक्शे में नेपाल के क्षेत्रों को शामिल करने पर विरोध जताया। मुख्य जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भारत सरकार से उसे हटवाने की मांग की है।
युवा संघ रूपनदेही के अध्यक्ष बिकास जंग बस्नेत के नेतृत्व में युवा संघ ने कहा कि नेपाली कस्बा लुंबिनी, कपिलवस्तु तथा विराट नगर को भारतीय मानचित्र पर दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान यह मुद्दा नहीं उठाया गया। युवा संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में नेपाल सरकार से अनुरोध किया गया है कि नेपाल के क्षेत्र सहित भारत की ओर से बनाए गए नक्शे को सही करने की पहल की जाए। इस दौरान युवा संघ की केन्द्रीय सदस्य कल्पना पाण्डेय मागर, राज्य समिति सदस्य कृष्णा मल्ला ठाकुरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक खड़की, सचिव दीपेश कदेल, सह सचिव नबराज थापा, कोषाध्यक्ष नारायण थापा आदि मौजूद रहे।