{"_id":"6a52a8c5d63a55344301be5c","slug":"only-12-out-of-87-complaints-could-be-resolved-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-181006-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 87 शिकायतों में महज 12 का ही हो सका समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 87 शिकायतों में महज 12 का ही हो सका समाधान
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में भिटौली थाने पर फरियादियों की फरियाद सुनते सदर तहसीलदार पंकज शाही एवं नायब
महराजगंज। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं अधिकारियों ने सुनीं।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने थाना पुरन्दरपुर में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने सर्किल के थानों पर मौजूद रहे और प्राप्त शिकायतों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों और राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से जमीन के विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर जांच करने तथा तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस के दौरान पूरे जनपद में कुल 87 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि किसी भी शिकायत का अनावश्यक विलंब न हो।