फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one youngman died in tample campus

मंदिर परिसर में एक व्यक्ति की मौत

Sat, 05 Sep 2020 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
one youngman died in tample campus
मंदिर परिसर में एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

खुटहां बाजार (महराजगंज)। कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी शैलेंद्र (32) की मौत शक्तिपीठ लक्ष्मीपुर देऊरवां परिसर में हो गई। वह मंदिर में पूजा-पाठ करने गए थे। वहीं, अचानक तबीयत खराब हो गई जिससे उनकी मौत हो गई।
किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की शिकायत
नौतनवां( महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव के चौराहे पर किसी कार्य से गए थे। इस दौरान गांव के ही दो युवकों ने मेरी पुत्री को घर में अकेला देख छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया गया
भिटौली(महराजगंज )। विकास खंड पनियरा के ग्राम सभा जड़ार में बुद्ध बिहार बनवाने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, आपूर्ति निरीक्षक और नायब दरोगा ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा जड़ार में ग्राम सभा की जमीन पर रामजतन, रामसिंह, मुन्ना, पन्नेलाल, रामकेशव, रामबली आदि लोगों ने बुद्ध बिहार बनवाने के लिए नीव का निर्माण करना शुरू कर दिया। जिससे दूसरे पक्ष के लोग रास्ते की मांग करने लगे। इसकी बात को लेकर तनाव हो गया। लोगों का कहना है कि 5 फीट का रास्ता दिया गया है। लेकिन विरोध रास्ते को अधिक चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं। नायब तहसीलदार विवेकानंद द्विवेदी ने कहा कि समझा कर मामला रफा दफा कर दिया गया है। दोनों पक्ष अग्रिम आदेश तक कोई निर्माण नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में कमरे में मिले दो युगल
कोल्हुई( महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक चौराहे से शनिवार को पुलिस ने संदिग्ध हालात में एक कमरे से दो जोड़े युवक-युवतियों को पकड़कर थाने लाई। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चौराहे के एक मकान में दो युवक एवं दो युवतियां घंटों से मौजूद हैं। सूचना पर हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के बाहर के दरवाजे पर ताला लटका देख पुलिस दंग रह गई। लेकिन सूचना पक्की होने के चलते पुलिस ने मकान को दोनों तरफ से घेर लिया और पीछे लगी खिड़की खोलने के लिए अन्दर मौजूद लोगों को आदेश दिया। काफी देर तक खिड़की नहीं खुली। अन्दर मौजूद युवक-युवतियों को जब लगा कि अब भागने का कोई रास्ता नहीं बचा है, तब खिड़की खोली। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि युवक एवं युवती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed