फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One seriously injured in a head-on collision between two bikes

Maharajganj News: दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर में एक गंभीर

Wed, 31 Dec 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
One seriously injured in a head-on collision between two bikes
चौक बाजार। महराजगंज कोतवाली थानांतर्गत गबड़ुआ के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में हैंडपंप मिस्त्री कलामुद्दीन (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कलामुद्दीन मिठौरा क्षेत्र के वनग्राम कम्पार्ट 27 नर्सरी का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कलामुद्दीन बाइक से अपने एक सहयोगी के साथ वनग्राम कम्पार्ट 27 नर्सरी से महराजगंज आ रहा था। जैसे ही वह गबडुआ गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कलामुद्दीन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया, जबकि साथ में बाइक पर बैठे साथी छांगुर को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद छांगुर ने मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज जारी है। कोतवाली इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed