{"_id":"5fd4cc0f8ebc3e3b9c6e3dcc","slug":"one-person-injured-in-a-fight-during-dance-on-dj-maharajganj-news-gkp376536839","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन

मुजुरी। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर में आई बरात में डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएचसी पनियरा में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने दूल्हे गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दी।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रजौड़ा खुर्द से बरात रामनगर निवासी हरखू पासवान के घर पहुंची। द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस को लेकर गांव वालों और बरातियों से कहासुनी हो गई और देखते-देखते मारपीट होने लगी। उपेंद्र (38) घायल हो गए। लोगों ने मामले को शांत कराया।
वहीं कुछ ग्रामीणों ने दूल्हे गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पनियरा सुनील कुमार राय ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद