फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahrajganj news

Maharajganj News: 96 साल की रामरती ने कहा- बेटे के चक तक नहीं मिला रास्ता

Sun, 20 Sep 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
mahrajganj news
फोटो परिचय: निचलौल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं 96 वर्षीय रामरती पत्नी बंसी।
विज्ञापन

- संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं बुजुर्ग महिला
- डीएम ने कार्रवाई का दिया निर्देश
निचलौल। ग्रामसभा बैठवलिया में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान बेटे के चक तक जाने के लिए चकमार्ग नहीं मिलने की शिकायत लेकर 96 वर्षीय रामरती पत्नी बंसी शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगवाल के सामने अपनी समस्या रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

रामरती ने बताया कि उनके बेटे विग्गू की ग्रामसभा बैठवलिया में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उनकी भूमि से पांच प्रतिशत कटौती भी की गई लेकिन अब तक खेत तक पहुंचने के लिए चकमार्ग नहीं दिया गया है। इससे खेत तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। शनिवार को जिलाधिकारी के तहसील दिवस में आने की जानकारी मिलने पर वह अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं। बुजुर्ग महिला की शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग को मामले में त्वरित कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed