फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One person arrested with six sacks of urea from Bambughat in Chandithan.

Maharajganj News: चंडीथान के बंबूघाट से छह बोरी यूरिया के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
One person arrested with six sacks of urea from Bambughat in Chandithan.
अड्डा बाजार। नौतनवा थाने की संपतिहा चौकी पुलिस ने मंगलवार को चंडीथान गांव के निकट बॉर्डर की डंडा नदी के बंबूघाट से छह बोरी यूरिया के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी बरवाकला रेलवे अंडरपास के निकट संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चंडीथान से थोङी दूर उत्तर डंडा नदी के बंबूघाट के पास एक व्यक्ति कुछ बोरी खाद लेकर नेपाल पहुंचाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने उस व्यक्ति को छह बोरी भारतीय यूरिया खाद के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम विक्रम चौधरी निवासी ग्राम अमवां थाना मधुबनिया जनपद रुपनदेही राष्ट्र नेपाल बताया। पूछताछ में बताया कि वह खाद को नदी पार कराने के लिए साथियों का इंतजार कर रहा था। उसने स्वीकारा कि कभी-कभार भारत से खाद ले जाकर नेपाल में बेचता है। एसओ नौतनवा अभिषेक सिंह ने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति और खाद को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed