फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One dead from Corona, 56 positive

कोरोना से एक की मौत, 56 पॉजिटिव

Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 56 positive
कोरोना से एक की मौत 56 पॉजिटिव
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। 56 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 524 मरीज स्वस्थ हुए हैं। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों की सेहत की जांच भी समय-समय पर की जा रही है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 11909 है। सक्रिय केस 1293 हैं। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 10503 हो चुकी है। मृतकों की संखा 113 है। वर्तमान में होम आइसोलेशन 1074 मरीज हैं। इनकी देखभाल स्वास्थय विभाग की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि 11100 एंटीजन किट की उपलब्धता है। शुक्रवार को 636 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। कोविड अस्पताल में कुल भर्ती मरीजों की संख्या 95 है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के प्रति हर संभव इंतजाम करने के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ले रही हैं। इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed