{"_id":"6383b47cb03576670516c10f","slug":"one-dead-body-recoverd-maharajganj-news-gkp4589452166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 28 Nov 2022 03:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
महराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रोहिन नदी से सटे रघुनाथपुर गांव के उत्तर की तरफ बगीचे में एक युवक का शव रविवार को पेड़ से लटकता मिला। जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान राजेश पासवान (28) निवासी ग्राम मानिक तालाब बताया जा रहा है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक सुबह लगभग सात बजे राजेश पासवान अपने घर से शौच के लिए निकला था। देर तक घर वापस नहीं पहुंचा। रोहिन नदी से सटे बगीचे में एक पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख रघुनाथपुर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पेड़ से लटकते शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि राजेश पासवान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण काफी दिनों से इलाज चल रहा था। पुरन्दरपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन