फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested in case of death due to mental harassment.

Maharajganj News: मानसिक प्रताड़ना से हुई मौत के मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
One arrested in case of death due to mental harassment.
चिउटहां। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में मानसिक उत्पीड़न के बाद हुई रामआसरे की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के लिए जेल के लिए रवाना कर दिया। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रामआसरे की पत्नी कुसुम देवी ने 24 अगस्त को सिंदुरिया थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि गांव के रिजवान, अली मोहम्मद और मोहम्मद रजा ने कहासुनी के बाद फोन पर गाली-गलौज की। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए रामआसरे का मानसिक उत्पीड़न किया। आरोप है कि मानसिक उत्पीड़न के दौरान रामआसरे मौके पर गिर पड़े। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर सिंदुरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी अली मोहम्मद (75) निवासी रामपुरकला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed