फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On the instructions of the Commission, ASD list was uploaded in Hindi on the DEO portal.

Maharajganj News: आयोग के निर्देश पर डीईओ पोर्टल पर एएसडी सूची हिंदी में अपलोड

Fri, 02 Jan 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
On the instructions of the Commission, ASD list was uploaded in Hindi on the DEO portal.
विशेष गहन पुनरीक्षण में अपलोड एएसडी सूची
विज्ञापन

आयोग की सहूलियत, डीईओ पोर्टल पर हिंदी सूची
महराजगंज। जिले में प्रभावी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की एएसडी सूची अब हिंदी में जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) पोर्टल पर देख सकते हैं। अब तक सिर्फ अंग्रेजी में इसे अपलोड करने का प्रावधान था। लेकिन आयोग ने लोगों की सहूलियत के लिए इसे हिंदी में भी अपलोड करने के निर्देश प्रभावी किए हैं।
जिले में 22 वर्ष बाद 19 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए एसआईआर प्रभावी है। घर-घर मतदाता सत्यापन के बाद एएसडी सूची (अनुपस्थित, मृत, शिफ्ट) अपलोड हो रही है। ताकि लोग यह जान सकें कि मैपिंग के बाद किन नामों का सत्यापन सूची के अंतर्गत किया गया। एडीएम डॉ. प्रशांत ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग के निर्देश पर अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत (एएसडी) मतदाताओं की ऑनलाइन सूची हिंदी में भी जारी की गई है। इस बदलाव से मतदाताओं को सूची को समझने में आ रही दिक्कतों का समाधान होगा।
विज्ञापन

सूची जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। निर्वाचन आयोग की इस विशेष सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जो अनुपस्थित हैं या किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो गए हैं या मृत हो चुके हैं। पहले यह सूची अंग्रेजी में होने के कारण स्थानीय निवासियों को समझने में परेशानी होती थी। जनप्रतिनिधियों की तरफ से हिंदी में सूची को अपलोड करने का सुझाव दिया गया था। संज्ञान लेकर आयोग ने निर्देश प्रभावी किया कि एएसडी सूची हिंदी में भी रुपांतरित कर जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

एसआईआर प्रक्रिया जिले में प्रभावी है। आयोग के निर्देश के क्रम में अब एएसडी सूची हिंदी में भी डीईओ पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति इसे आसानी से देख सके।
-डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed