Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   notish in doctor

दो डॉक्टर एवं एक मंडी सचिव से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 10 Jan 2020 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
notish in doctor
दो डॉक्टर एवं एक मंडी सचिव से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बृहस्पतिवार को क्रय केंद्रों व परतावल सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दायित्वों के प्रति लापरवाह मिले मंडी समिति के सचिव व चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र बंसवार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र बंद मिला। केंद्र प्रभारी अनुपस्थित रहे जिस पर एआर कोआपरेटिव को निर्देशित किया कि वे केंद्र प्रभारी के विरुद्ध समुचित कार्रवाई करें। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ गुरली रमगढ़वा के निरीक्षण में क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा 28 दिसंबर के बाद धान की खरीद नहीं होना बताया गया। अन्य आवश्यक जानकारी न देने पर एआर कोआपरेटिव को निर्देशित किया कि वे क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध सुसंगत कार्रवाई कर अवगत कराएं तथा अभिलेखों एवं प्रपत्रों क निरीक्षण कर स्टाक से मिलान करते हुए अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करें। साधन सहकारी समिति बलवा बुजुर्ग के केंद्र प्रभारी के समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों का निरीक्षण कर स्टाक से मिलान करते हुए जांच आख्या प्रस्तुत करने के लिए एआर कोआपरटिव को निर्देशित किया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के क्रय केंद्र परतावल का निरीक्षण करने में स्टाक बुक का सभी अंकन सही पाया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकरी को निर्देशित किया गया कि वे केंद्र पर अधिक से अधिक खरीद सुनिश्चित कराएं। मंडी समिति परतावल के निरीक्षण के दौरन मंडी सचिव मौके पर नहीं मिले, मोबाइल भी नहीं उठा। प्रभारी अधिकारी मंडी समिति को निर्देशित किया कि वे मंडी सचिव से स्पष्टीकरण प्राप्त करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के निरीक्षण में डॉ. अरुण कुमार सिंह बिना अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित मिले। अन्य चिकित्साधिकारी व कर्मी मौजूद मिले। मरीजों द्वरा डॉ. अनिल जायसवाल द्वारा अधिकांश बाहरी दवा लिखे जाने की शिकायत की गई जिस पर सीएमओ को दोनो चिकित्सकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करें। प्रसूति कक्ष के निरीक्षण में बताया गया कि 21 दिसंबर से आज तक कुल 147 महिलाओं का प्रसव हुआ है। कुछ लोगों ने कहा कि सर्जन डॉ. अरुण सिंह द्वारा आपरेशन नहीं किया जा रहा है, जिस पर सीएमओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। कलेक्ट्रेट में बने पार्क का डीएम ने निरीक्षण किया। पार्क को बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ को कारण बताओ नोटिस
मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने मनरेगा व अन्य योजनाओं में प्रगति ठीक न होने तथा समय से बैठक में न आने पर खंड विकास अधिकारी निचलौल व फरेंदा को कारण बताओ नोटिस जारी की है। इसी प्रकार पेंशन संबंधी कार्यों में शिथिलता पर एडीओ समाज कल्याण सदर को प्रतिकूल प्रविष्टी देने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed