फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No entry for heavy vehicles in the city for three days during Navratri

Maharajganj News: नवरात्र में तीन दिन शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sat, 17 Oct 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles in the city for three days during Navratri
महराजगंज। शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 17 से 19 अक्तूबर तक शहर में भारी और वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जाम से बचाव और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि तीनों दिन सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक नो-एंट्री प्रभावी रहेगी। इसके लिए सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी को डायवर्जन पॉइंट बनाया गया है। इन स्थानों से भारी वाहनों को नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों और आमजन से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed