फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nichlaul Tehsil's BLO dominates the revision

Maharajganj News: पुनरीक्षण में निचलौल तहसील के बीएलओ का दबदबा

Wed, 26 Nov 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Nichlaul Tehsil's BLO dominates the revision
महराजगंज। जिले में प्रभावी मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में निचलौल क्षेत्र के बीएलओ का दबदबा देखा जा रहा। मंगलवार को शत प्रतिशत गणना प्रपत्र जमा कराने और डिजिटलाइजेशन पूर्ण करने वाले सात बीएलओ और एक सुपरवाइजर का नाम जिला प्रशासन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सम्मान बढ़ाया है। सभी बूथ लेवल आफिसर्स व उनकी सुपरविजन करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा जिससे अन्य बीएलओ भी तेजी से काम पूरा कर सकें। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी बीएलओ निचलौल तहसील क्षेत्र के हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाने और अन्य को प्रेरित करने के लिए सम्मान करने की प्रक्रिया प्रभावी की है। निर्देश क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के एक्स हैंडल से उत्कृष्ट बीएलओ व सुपरवाइजर के नाम व फोटो पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed