{"_id":"62c8819fac9c514fce087cc2","slug":"newly-married-girl-s-dead-body-recoverd-maharajganj-news-gkp443068067","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति मे कुंडी से लटकता मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति मे कुंडी से लटकता मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
कुंडे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
कोल्हुई (महराजगंज)। राजपुर के टोला कोमरवा में बृहस्पतिवार देर रात कमरे में एक नवविवाहिता का शव छत के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोमरवा निवासी संजय की शादी अप्रैल में ग्राम परासखांड में उमा पुत्री फूलचंद से हुई थी। कुछ दिन पहले संजय रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर चले गए। बृहस्पतिवार देर रात तक उमा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खुलवाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर झांक कर देखा गया तो विवाहिता का शव छत के कुंडे से लटका हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और मायके वालों को दी। मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस और नायब तहसीलदार फरेंदा रवि कुमार यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजलाया। प्रभारी थानाध्यक्ष गंगाराम यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।