फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepalese administration returned relief material from a Punjab-based NGO.

Maharajganj News: बाढ़ से तबाही के बाद नेपाल से लौट रहे पर्यटक

Sun, 30 Aug 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nepalese administration returned relief material from a Punjab-based NGO.
वहां से लौट रहे पर्यटकों को जांच के बाद दिया जा रहा प्रवेश
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल में बाढ़ की स्थिति के बाद वहां गए पर्यटक वापस लौटने लगे हैं। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां लौटने वाले पर्यटकों से पूछताछ और आवश्यक जांच करने के बाद उन्हें भारत में प्रवेश दे रही है। शनिवार को भी सीमा क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा और नेपाल की ओर जाने वाले पर्यटकों की संख्या नहीं के बराबर रही।
जानकारी के अनुसार, सीमा से लौट रहे लोगों के सामानों की जांच की जा रही है। साथ ही नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां पर्यटकों से नेपाल जाने के उद्देश्य, वहां ठहरने और वापसी से संबंधित जानकारी भी ले रही हैं। आवश्यक पूछताछ और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लोगों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन


नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पर्यटक फिलहाल नेपाल जाने से बच रहे हैं। शनिवार को सामान्य दिनों की तुलना में सीमा पर पर्यटकों की आवाजाही काफी कम रही। नेपाल से लौटने वाले लोग तो आ रहे हैं लेकिन भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटक नहीं के बराबर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से लौटे लखनऊ के संगम तिवारी बताया कि पोखरा गए थे। वहां कोई समस्या नहीं है। प्रतापगढ़ के अर्जुन गुप्ता ने बताया कि काठमांडो से वापस आ रहे हैं। तीन दिनों तक वहां रुकना पड़ा रास्ते में जाम था। पोखरा के रास्ते होकर सोनौली पहुंचा हूं। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रही हैं। भंसार और सुरक्षा जांच के कारण लौटने वाले पर्यटकों को कुछ समय रुकना पड़ रहा है हालांकि जांच पूरी होने के बाद उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है।

कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। नेपाल से आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed