{"_id":"6373da7ed71c7713470bbf53","slug":"nepal-s-election-campaign-will-not-be-possible-on-indian-radio-maharajganj-news-gkp4575257182","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेडियो पर नहीं हो पाएगा नेपाल का चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय रेडियो पर नहीं हो पाएगा नेपाल का चुनाव प्रचार
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल चुनाव आयोग ने भारत सरकार को चुनाव के दौरान भारतीय सीमा वाले क्षेत्रों में उम्मीदवारों द्वारा प्रचार बंद करने के लिए लिखा है। आयोग ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से भारत सरकार को पत्र भेजकर यह व्यवस्था बनाने के लिए कहा है कि उम्मीदवारों और पार्टियों की प्रचार सामग्री स्थानीय एफएम से प्रसारित न हो। चुनावों के दौरान, भारतीय सीमावर्ती जिलों और निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए स्थानीय मीडिया में विज्ञापन देने की प्रथा रही है।
चुनाव आयोग के उप सचिव कमल भट्टाराई ने कहा कि विदेशी मीडिया में चुनावी प्रचार पर रोक लगाने के लिए आचार संहिता बनाई गई है। चुनाव के दौरान आयोग ने विदेश मंत्रालय के जरिए भारत सरकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि नेपाल की किसी भी पार्टी या उम्मीदवार की कोई प्रचार सामग्री प्रसारित न हो।
रूपनदेही के सीडीओ भरत मणि पांडेय ने कहा कि हम लोग भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। इस विषय पर कहीं भारतीय सीमा की तरफ रेडियो, अखबार या एफएम पर किसी प्रत्याशी का प्रचार न हो। इस पर ध्यान दिया जा रहा है।