फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal raised objection on the construction of Integrated Check Post

Maharajganj News: इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट निर्माण पर नेपाल ने जतायी आपत्ति

Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Nepal raised objection on the construction of Integrated Check Post
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट निर्माण पर नेपाल ने जतायी आपत्ति
विज्ञापन

भारत सरकार ने चिह्नित भूमि पर शुरू कराया है निर्माण कार्य
नो मेंस लैंड किनारे बन रही दीवार पर समस्या
महराजगंज। सोनौली में बन रहे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के निर्माण पर नेपाल के रूपनदेही जिला प्रशासन ने आपत्ति जताई है। नो मेंस लैंड की तरफ हो रहे निर्माण पर बुधवार को नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल संख्या 27 गण के मुख्य सशस्त्र पुलिस निरीक्षक गगन श्रेष्ठ ने आपत्ति जताई है।
भारत नेपाल सीमा से सटे सोनौली इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण हो रहा है। नो मेंस लेंड की तरफ हो रहे निर्माण पर नेपाल ने आपत्ति जताई है। नो मेंस लैंड से सटे बन रही दीवार पर नेपाल प्रशासन को एतराज है। भारत में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) बनाने के लिए भारत सरकार ने चिह्नित भूमि पर दीवार का निर्माण शुरू कराया है।
विज्ञापन

सशस्त्र पुलिस बल संख्या 27 गण के मुख्य सशस्त्र पुलिस निरीक्षक गगन श्रेष्ठ ने बताया कि भैरहवा भंसार कार्यालय के पश्चिम की ओर एक एकीकृत चेक पोस्ट का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के हिस्से में नो मेंस लैंड के किनारे पश्चिम की तरफ निर्माण कार्य पर आपत्ति है। जिसकी सूचना गोरखपुर के डीआईजी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपनदेही के सहायक मुख्य जिला अधिकारी रामचंद्र आर्यल ने बताया कि नेपाली प्रशासन नो मेंस लैंड की तरफ बन रही दीवार पर आपत्ति जताई गई है। सशस्त्र पुलिस ने जिला प्रशासन कार्यालय को इस बारे में सूचित किया। भारतीय पक्ष से निर्माण कार्य रोकने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नो मेंस लैंड की तरफ निर्माण कार्य करने के लिए दोनों देश दूसरे देश की अनुमति से ही निर्माण कर सकते हैं। लेकिन, भारतीय पक्ष ने इसका पालन नहीं किया है।

नेपाल की ओर से आपत्ति के बारे में जानकारी नहीं मिली है। भूमि की पैमाइश कराने के बाद ही निर्माण शुरू कराया गया है। रूपनदेही जिला प्रशासन की ओर से अगर कोई पत्र आएगा तो समन्वय बनाकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed