फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mosquito infestation increases...danger of dengue-malaria

Maharajganj News: मच्छरों का प्रकोप बढ़ा...डेंगू-मलेरिया का खतरा

Sun, 05 Apr 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mosquito infestation increases...danger of dengue-malaria
डॉक्टरों ने मच्छरदानी का इस्तेमाल करने का दिया सलाह
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की रोजाना लगी रह रही भीड़
महराजगंज। इन दिनों मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। साथ ही वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना मरीजों की भारी भीड़ लगी रह रही है। वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण लोगों की इम्यूनिटी प्रभावित हो रही है। इससे वायरल संक्रमण आसानी से फैल रहा है। साथ ही मच्छरों की संख्या बढ़ने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। डॉ. पवन सिंह ने कहा कि ऐसे मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग मच्छरदानी का इस्तेमाल अवश्य करें।
विज्ञापन

सुबह-शाम पूरे कपड़े पहनें ताकि मच्छर न काट सकें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। गमलों, टायरों, कूलर और अन्य जगहों में पानी इकट्ठा होने से बचें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। घर के आसपास और आस-पड़ोस में नियमित सफाई रखें। पानी की टंकियों को ढककर रखें और अनावश्यक पानी न जमा होने दें। अगर किसी को बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण दिखें तो खुद से दवा न लें। तुरंत नजदीकी अस्पताल या डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा लें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed