{"_id":"6a3c41736df270f31a05ba3c","slug":"mock-drill-fire-department-demonstrates-full-preparedness-for-emergencies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179839-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल : अग्निशमन विभाग ने इमरजेंसी के लिए खुद को दिखाया पूरी तरह तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल : अग्निशमन विभाग ने इमरजेंसी के लिए खुद को दिखाया पूरी तरह तैयार
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइंस में बुधवार को फायर सर्विस टीम ने मॉक ड्रिल एवं आपदा प्रबंधन अभ्यास का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों, भीषण अग्निकांड तथा दैवीय आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की तैयारियों को परखना था।
अभ्यास के दौरान परेड ग्राउंड में बहुमंजिला इमारत तथा रिहायशी क्षेत्र में अचानक आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने निर्धारित रिस्पॉन्स टाइम का पालन करते हुए तत्काल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सायरन बजाते हुए पहुंची टीम ने आधुनिक दमकल वाहनों, वाटर टेंडर, हाई-प्रेशर होज पाइप तथा अन्य अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर कम समय में आग पर नियंत्रण पाने का प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के विभिन्न तरीकों, बचाव तकनीकों तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों का प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस लाइंस में मौजूद अधिकारियों एवं आरक्षियों को भी आग बुझाने और आपदा की स्थिति में सुरक्षित बचाव कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कर्मियों को अत्याधुनिक उपकरणों के संचालन एवं उपयोग की जानकारी भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों की कार्यकुशलता का मूल्यांकन, उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों की परिचालन क्षमता की जांच तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। उन्होंने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल वास्तविक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।