{"_id":"6a04f02265f8a43f970b1e44","slug":"mla-inaugurated-the-drinking-water-scheme-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-158133-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विधायक ने पेयजल योजना का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विधायक ने पेयजल योजना का किया लोकार्पण
Thu, 14 May 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकोलिहा में बुधवार को जल जीवन मिशन (हर घर जल) योजना के तहत नवनिर्मित पेयजल योजना का विधायक जय प्रताप सिंह ने लोकार्पण और जलार्पण कर शुभारंभ किया। 134.66 लाख रुपये लागत की इस परियोजना की स्वीकृति वर्ष 2022-23 में हुई थी। इसके तहत 125 किलोलीटर क्षमता के वाॅटरहेड टैंक, 3.465 किमी वितरण प्रणाली के साथ ही 196 परिवारों को सीधे घर तक कनेक्शन दिया गया है। यहां सौर ऊर्जा के 17 किलोवाट का सोलर पैनल प्लांट लगा है। विधायक ने कहा कि यह योजना अकोलिहा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सोलर पैनल से यह योजना पर्यावरण के अनुकूल भी है। ग्रामीणों को अब शुद्ध जल के लिए दूर नहीं जाना होगा। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, बीडीओ कृतिका अवस्थी, अधिशासी अभियंता संजय कुमार जायसवाल, ग्राम प्रधान वासुदेव चौरसिया, डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर श्री राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन