{"_id":"6a2343db5058fd01270ec834","slug":"minor-girl-raped-while-fetching-water-fir-registered-against-youth-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178707-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पानी भरने गई नाबालिग से दुष्कर्म, युवक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पानी भरने गई नाबालिग से दुष्कर्म, युवक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक ग्रामसभा में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस देर शाम आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
नाबालिग की मां ने सिन्दुरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 5 जून को समय करीब दोपहर 12 बजे के आसपास उसकी 13 वर्षीया नाबालिग लड़की पानी भरने के लिए घर के बगल में गई थी। इसी दौरान पहले से वहां मौजूद गांव का ही एक युवक जबरदस्ती मेरी पुत्री का हाथ पकड़ कर अपने घर में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद ज़ब मेरी लड़की घर पर रोते हुए आई और सारी घटना बताई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को गंभीरता से लिया तथा पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां के तहरीर पर सुसंगत धाराओं में आरोपी इरफान अली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।