{"_id":"69962916dcf4910d78008b7c","slug":"married-womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-171889-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालत मंे फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालत मंे फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
ठूठीबारी। बरगदवा थानांतर्गत पिपरा गांव के टोला असोगवां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव छत में लगे पंखे से लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सलीम मुंबई में नाैकरी करता है। बुधवार को सलीम की पत्नी साहिमा (35) किसी बात को लेकर अपने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई। इसको देखकर उसके तीन बच्चे चिल्लाते हुए जोर-जोर से दहाड़े मार कर रोने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना बरगदवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंखे से लटक रहे महिला के शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में बरगदवा थाना अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।