फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj Mahotsav: Enthralled with cultural programs

महराजगंज महोत्सव : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

Fri, 04 Oct 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 04 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj Mahotsav: Enthralled with cultural programs
पीजी कालेज में आयोजित महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती स्थानीय कलाकार।
महराजगंज। पर्यटन व सांस्कृतिक विकास परिषद की ओर से जनपद स्थापना के अवसर पर आयोजित महराजगंज महोत्सव के तीसरे दिन स्थापना यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसमें सामूहिक रूप से जनपद के विकास व शांति तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। महोत्सव में पूरे दिन स्कूली बच्चों व स्थानीय कलाकारों ने तरह-तरह के कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन किया। हरिशंकर परसाई के नाटक भोला नाम का जीव के मंचन से संदेश देने का कार्य किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हुआ। इस पवित्र योग के अंतर्गत महोत्सव में स्थापना यज्ञ संपन्न हुआ। पीजी काॅलेज ग्राउंड पर यज्ञ कुंड निर्मित कर गायत्री परिवार ने यज्ञ पूर्ण कराया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व सांसद पंकज चौधरी, डीएम अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, बीएसए श्रवण गुप्ता, उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल सहित जनपद के अन्य अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति डाली।
विज्ञापन

यज्ञ स्थल पर वृद्ध, दिव्यांग, शहीदों के स्वजन, वनटांगिया, थारू, सफाईकर्मी, व्यापारी, अधिवक्ता, मुसहर सहित अन्य लोगों ने एक साथ प्रार्थना कर जिले के हितार्थ प्रार्थना की। पांच यज्ञ कुंडों में 400 लोगों ने आहुति डाली। कृष्णानंद त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडेय, शुभम पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, रामकृष्ण पांडेय ने पुरोहित के रूप में यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के समापन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम जीएसवीएस की छात्राओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर काॅलेज की सीनियर छात्राओं ने विजयी भव: स्त्रोत, महिषासुर मर्दिनी व महाभारत के थीम सांग पर अभिनय प्रस्तुत किया। हरियाणवी, राजस्थानी, मल्हार पर सामूहिक नृत्य व एकल कथक नृत्य की प्रस्तुती विभिन्न स्कूलों की जूनियर वर्ग की छात्राओं ने किया।
प्राथमिक स्कूल बागापर द्वितीय की बालिकाओं ने नामांकन के लिए प्रेरित करने के लिए स्कुलवा में नमवा लिखा द सुनाकर बालिका शिक्षा का महत्व बताने का कार्य किया। मिशन शक्ति के तहत साहस, पास्को, महिला सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम भी संदेश देने वाले रहे। हरिशंकर परसाई की कहानी भोला नामका जीव कहानी पर अध्यापक पंकज मौर्य के निर्देशन में स्वास्थ्य व बैंक कर्मियों ने एकांकी प्रस्तुत कर न सिर्फ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि संदेश देकर जागरूक करने का कार्य भी किया।
स्थानीय कलाकार राजाराम, रामसमुझ, अनन्या सिंह, अंशुमान शुक्ला, सूरज यादव, ऋतिक श्रीवास्तव, विवेक व करुणानिधि शर्मा ने विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिये देर शाम तक दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। दिन डूबने के बाद दुर्गाष्टक व शिवतांडव पर लेजर शो की प्रस्तुति देख दर्शक जयकारा लगाने को मजबूर हुए। नीता जोशी व उनकी टीम ने सामूहिक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देकर तालियां बजाने पर दर्शकों को मजबूर किया।
सुमन शेखावत की टीम का प्रदर्शन लोगों को काफी पसंद आया, जिसमें वनटांगिया जीवन व संस्कृति को व्यक्त करने का प्रयास अभिनय के जरिए किया गया था वन्य जीवों के आश्रय स्थलों को बनाए रखने व पर्यावरण के दृष्टिकोण से वनों की आवश्यकता पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत कर संदेश देने का कार्य किया।
स्थानीय कलाकार करुणानिधि ने गजल संध्या में राहत फतह अली खान, जगजीत सिंह व पंकज उधास की गजलें प्रस्तुत की। पंकज श्रीवास्तव की सूफियाना प्रस्तुती में दमा दम मस्त कलंदर का जलवा व लाज शर्म सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके की प्रस्तुति देख सभी दर्शकों ने खड़े होकर ताली बजाकर उत्साह का प्रदर्शन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, एसडीएम मदन मोहन वर्मा, शिवाजी यादव, रमेश कुमार, तहसीलदार देश दीपक व जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि, विमल पांडेय प्रतिभागियों के मार्गदर्शन के लिए मुस्तैद रहे।
ओडीओपी तथा पुस्तक प्रदर्शनी में खूब हुई खरीदारी
महराजगंज महोत्सव में लगे ओडीओपी स्टालों तथा पुस्तक प्रदर्शनी में लोगों ने जमकर खरीदारी की। तेज धूप के बीच गर्मी की परवाह किए बिना विभिन्न स्टालों पर महिलाओं, युवतियों और युवाओं की भीड़ जुटी रही। केले के रेशे से तैयार उत्पाद काउंटर पर बिक्री सबसे अधिक पाई गई। रेशे से बने बैग, झोला व अन्य सामान लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदा। बेंत से बने उत्पाद भी लोगों की पसंद का हिस्सा रहे।गृह सज्जा, कुशन, चिकनकारी, जरी जरदोजी, मेटल ग्लास, पीतल बर्तन, कालीन, रेशम उत्पाद, लेदर, राजस्थानी फुट वियर, आर्टीफिशियल ज्वैलरी के स्टालों पर भीड़ अधिक देखी गई। टेरोकोटा, फर्नीचर, ऊन कालीन, आंवला प्रोडक्ट, हैंगिंग वुड्स के स्टालों पर भी लोग खरीद करते देखे गये। पुस्तक प्रदर्शनी में लगे स्टालों पर युवा पसंद की किताबें खोजते नजर आए। गीता प्रेस के स्टाल पर गीता दैनंदिनी व कल्याण पत्रिका के अलावा आरती संग्रह व देवी सप्तशती किताबों की खूब बिक्री हुई। विभिन्न स्कूल से अध्यापकों संग महोत्सव में आए विद्यार्थी शिक्षाप्रद किताबें खरीदते दिखे। प्रदर्शनी में आए प्रकाशकों ने बिक्री के ग्राफ पर संतोष व्यक्त किया और ग्राहकों को छूट भी प्रदान की।
डिस्ट्रिक्ट गैलरी में दिखाया गया जिले का स्वरूप-
महराजगंज महोत्सव में डिस्ट्रिक्ट गैलरी लोगों की विशेष पसंद का हिस्सा बनी। इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से संबंधित चित्रों को देखकर लोगों ने जनपद की विशेषता को बखूबी समझा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने भी जीएसवीएस के परिसर में लगी इस गैलरी का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों से जुड़े चित्रों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि इन चित्रों को देखने के बाद लोगों में इन स्थलों को देखने की उत्कंठा जागृत होगी जिससे जनपद में पर्यटन विकास को बल मिलेगा। उन्होंने यहां बच्चों के विज्ञान प्रदर्शनी को देखा तथा विभिन्न माडलों को देखकर विद्यार्थियों की तारीफ भी की।
सबने सराही विद्यार्थियों की प्रतिभा
- गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में विभिन्न स्कूल के बच्चों की ओर से प्रस्तुत विज्ञान माडलों को देखकर सभी ने उनके प्रतिभा व सोच की सराहना की। अनमोल यादव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने माडल से संबंधित प्रश्नों का उत्तर भी दर्शकों को बताने का कार्य किया। अपर जिलाधिकारी डाॅ. पंकज वर्मा, सीडीओ अनुराज जैन, जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, बीएसए श्रवण गुप्ता ने विज्ञान माडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों को उत्साहित किया। नक्षत्रशाला देखने के लिए यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों का आगमन पूरे दिन होता रहा। सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के लिए डीआईओएस कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर विद्यार्थियों को नक्षत्रशाला अवलोकन कराने के लिए आदेशित भी किया गया है। पांच तारीख तक नक्षत्रशाला अवलोकन कराया जाता रहेगा।

विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता हुए पुरस्कृत
महोत्सव में शाम के समय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरित किया गया। मैराथन के लिए अमित गुप्ता, रवि विश्वकर्मा, अमित पांडेय, करीना,उमा, निरमा, खुश्बू प्रजापति पुरस्कृत की गई। कृष्णा पांडेय, नव्या, रणविजय, विवेक शुक्ला, सिद्धी तिवारी, दिव्यांस को विज्ञान नारा लेखन के लिए तो क्विज प्रतियोगिता के लिए दिग्विजय नाथ इंटर काॅलेज व जीएसवीएस के विद्यार्थियों के अलावा दो निजी स्कूलों के विद्यार्थी शामिल रहे। कुश्ती, रंगोली, चित्रकारी, निबंध प्रतियोगिता के परिणाम आधार पर पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed