{"_id":"5fee1e608ebc3e3ec95ffb5f","slug":"lokbandhu-latest-news-maharajganj-news-gkp379085048","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकबंधु के बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को करें मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकबंधु के बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को करें मजबूत
विज्ञापन

- समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर लोकबंधु स्व. राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोकबंधु स्व. राजनारायण के बताए रास्ते पर चलकर ही सपा कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी को मजबूत बना सकते हैं और पार्टी को सत्ता में वापस लाने की दिशा में कार्य कर सकते हैं। जिले भर के सपाई पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में पहल करना सुनिश्चित करें।
यह बातें बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोकबंधु स्व. राजनारायण के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदंबा गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि लोकबंधु पार्टी के नेता ही नहीं थे बल्कि बेहतर चिंतक व विचारक रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल यादव ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस सरकार में आंदोलन चलाकर कांग्रेसियों को धराशाई करने का कार्य किया था। पूर्व जिला उपाध्यक्ष ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। जिला उपाध्यक्ष अतुल पटेल ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर अभी से सभी को पहल करना होगा। गोष्ठी में पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, रामप्रसाद एडवोकेट, विंद्रेश कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, दिलीप शुक्ला व अमरनाथ यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान राममिलन गौंड़, वजीर आलम, शैलेष श्रीवास्तव, रामनरायन, विद्यासागर यादव, रामकृपाल, पप्पू यादव, राकेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।