फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lohia townspeople are passing through dirty water

गंदे पानी से होकर गुजरे हैं लोहिया नगरवासी

Sat, 20 Aug 2022 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lohia townspeople are passing through dirty water
लोहिया नगर वार्ड में सड़क पर बह रहा नाली का पानी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं लोहिया नगरवासी
विज्ञापन

जल निकासी व्यवस्था बदहाल होने के कारण बढ़ी लोगों की समस्या
महराजगंज। शहरवासियों को बेहतर सुविधा दिलाने का दावा फेल हो चुका है। टूटी सड़कें एवं नाली मोहल्ले की पहचान बन चुकी है। समस्याओं से जूझते हुए शहरवासियों को अब जीने की आदत बन चुकी है। ऐसी ही समस्या लोहिया नगर मोहल्ले की है। यहां मोहल्ले में प्रवेश करते ही गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। वहीं, नगर पालिका प्रशासन इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं नजर आ रहा है।
लोहिया नगर मोहल्ले में केनरा बैंक के बगल से होकर जाने वाली सड़क पर गंदा पानी रहता है। नाली की सफाई ठीक नहीं ढंग से नहीं होने पर गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। लोगों को गंदे पानी से होकर जाने के कारण पैर में चुनचुनाहट की शिकायत होने लगी है। बदबू की वजह से नाक बंद कर रास्ते से गुजरना पड़ता है। लोहिया नगर मोहल्ले में जगह-जगह नाली एवं सड़क टूटी हुई है। इस मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है।
विज्ञापन

मोहल्ले के मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि नाली की सफाई नहीं होने से पानी ओवरफ्लो हो जाता है जिससे सड़क पर गंदा पानी फैल जाता है। अब तो पैर में चुनचुनाहट होने लगी है। संक्रामक रोगों की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। श्रीनिवास गुप्ता ने कहा कि मोहल्ले की ज्यादातर नाली ठीक हालत में नहीं है। बदबू के कारण आने जाने के दौरान नाक पर रुमाल रखना पड़ता है। अगर तेज बारिश हो गई तो मोहल्ले में जलभराव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नालियों की सफाई के लिए कर्मियों की टीम लगी है। जहां कहीं नाली क्षतिग्रस्त है, उसकी मरम्मत प्रमुखता से कराई जा रही है।
-कृष्ण गोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed