फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Licenses of five fertilizer shops suspended, case against one

Maharajganj News: खाद की पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित, एक के खिलाफ केस

Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Licenses of five fertilizer shops suspended, case against one
महराजगंज। उर्वरक के निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि लेने का मामला सामने आने पर जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने पांच दुकानों का लाइसेंस निंलंबित कर दिया है। वहीं अनैतिक रूप से यूरिया खाद को रखने के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध नौतनवां थाने में केस भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने उर्वरक की बिक्री करने वाले निजी दुकानदारों को निर्देशित किया था कि वे उर्वरक की बिक्री में किसी भी किसान से अधिक धन न वसूलें। जो उर्वरक का वास्तविक मूल्य है उसे ही लिया जाए। इसके बाद भी खाद का अधिक मूल्य लेने की स्थिति सामने आने पर जिला कृषि अधिकारी ने नौतनवां के जमुहानी के चार दुकानों व करमहवा के एक दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दुकान संचालकों से जवाब भी मांगा गया है, संतोषजनक उत्तर न मिलने पर लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा।
32 बोरी यूरिया की हुई बरामदगी
नायब तहसीलदार नौतनवां व पुलिस टीम की ओर से नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया उर्फ बरगदवां में की गई 32 बोरी यूरिया के बरामदगी के मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने राहुल प्रताप के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक से अधिक मूल्य लेने वाले पांच दुकानदारों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। एक दुकानदार के विरुद्ध नौतनवां थाने में केस दर्ज है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने की दिशा में उर्वरक के दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
- वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed