{"_id":"6a1f3ae1ecc53bae8b03c5cb","slug":"leopard-scare-forest-officials-patrol-and-alert-villagers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178512-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेंदुए की दहशत, वनकर्मियों ने गश्त कर ग्रामीणों को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेंदुए की दहशत, वनकर्मियों ने गश्त कर ग्रामीणों को किया सतर्क
Wed, 03 Jun 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव चकदह टोला महुलैना के पास जंगल में एक सप्ताह से तेंदुआ दिख रहा है। इससे लोगों में दहशत है। मंगलवार को रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने वनकर्मियों के साथ जंगल के किनारे गश्त की। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।
जंगल के किनारे बसे गांव चकदह के महुलैना टोले के पास बघेला नदी के किनारे तेंदुआ एक सप्ताह से दिख रहा है। तेंदुआ दिखने की सूचना पर उत्तरी चौक रेंज के रेंजर, डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने वनकर्मियों के साथ जंगल के किनारे गश्त की। ग्रामीणों से जानकारी लेकर तेंदुए से सतर्क रहने के लिए कहा। रेंजर ने बताया कि यदि तेंदुआ दिखता है तो उससे दूर रहें। फोटो या सेल्फी लेने का प्रयास न करें।