फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   krishi vhibhag

टोकन मनी अनिवार्य होने से फर्जीवाडे की आशंका हुई कम

Sat, 18 Jan 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
krishi vhibhag
टोकन मनी अनिवार्य होने से फर्जीवाडे़ की आशंका हुई कम
विज्ञापन

महराजगंज। कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन करने वाले किसानों से टोकन मनी जमा कराना अनिवार्य होते ही आवेदकों की संख्या घट गई है। इससे विभाग जहां राहत महसूस कर रहा है, वहीं फर्जीवाडे़ की आशंका भी समाप्त हो गई है। नई व्यवस्था लागू होने से प्रतीक्षा सूची भी खत्म हो गई है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसानों को हस्तचालित कृषि यंत्रों की बजाए अनुदान पर रोटावेटर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर, थ्रेसर जैसे कृषि यंत्रों को खरीदने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जिससे किसान अपने अपने क्षेत्र में बेहतर कृषि कार्य कर अपनी आय बढ़ा सकें।

किसानों को कृषि यंत्र के खरीद पर 10 हजार से 40 रुपये अनुदान दिया जा रहा है। अभी तक अनुदान का लाभ वहीं लोग लेते थे, जो विभागीय कर्मचारियों के नजदीक होते थे। इतना ही नहीं एक ही परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से आवेदन की शिकायतें भी सुनने में आई थी। ऐसे में अपात्र लोगों को भी योजना का लाभ मिलने की संभावना होती थी। लेकिन अब शासन ने पूरी योजना को आनलाइन करते हुए आवेदन के समय ही टोकन मनी अनिवार्य कर दी है। दस हजार रुपये अनुदान लेने के लिए 250 रुपये, दस हजार से अधिक और एक लाख तक अनुदान के लिए कृषि यंत्रों पर 2 हजार पांच सौ रुपये और एक लाख से ऊपर लागत के यंत्रों के लिए 5 हजार रुपये टोकन मनी जमा करनी रही है। आवेदन करने के बाद आवेदक को एक माह का समय मिलेगा। इसके बाद सामान खरीद कर कृषि विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। यह नई व्यवस्था लागू होते ही। आवेदकों की संख्या कम हो गई है। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रों के लाभार्थियों से टोकन मनी जमा कराने का उद्देश्य आवेदक को वास्तव में कृषि यंत्र की आवश्यकता प्रकट करता है। इससे पहले जब टोकन मनी नहीं ली जाती थी तो आवेदकों की संख्या लंबी होती थी। विभाग द्वारा बुलाए जाने पर ही आवेदक नहीं आते थे। नई व्यवस्था से पारदर्शिता के साथ पात्र किसानों को बेहतर ढंग से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed