फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   korona

12 केंद्रों पर 1229 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा कोरोनारोधी टीका

Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
korona
कोविड टीकाकरण : महिला अस्पताल में निरीक्षण करते डीएम व एसपी । - फोटो : MAHARAJGANJ
12 केंद्रों पर 1229 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

डीएम ने महिला अस्पताल और सीएचसी फरेंदा में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 12 केंद्रों पर फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। 1717 लक्ष्य के सापेक्ष 1229 कर्मियों को टीका लगा। टीका लगने के बाद सभी को आधे घंटे की निगरानी में रखने के बाद छोड़ा गया।
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने महिला अस्पताल का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गाइड लाइन के अनुसार टीकाकरण करने के साथ ही पूरी सूचना पोर्टल पर त्वरित अपडेट करें।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में जेलर अरविन्द श्रीवास्तव, कोतवाल मनीष सिंह, केएमसी डिजिटल अस्पताल में एएसपी निवेश कटियार समेत अन्य कर्मियों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। एएसपी ने कहा कि टीका से घबराने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि 1229 कर्मियों को बृहस्पतिवार को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर टीकाकरण की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। यहां 95 के सापेक्ष 67 को टीका लगा। निचलौल प्रतिनिधि के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसडीएम राम सजीवन मौर्य,नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने टीका लगवाया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने पहले टीका लगवाया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को सीओ अजय सिंह चौहान ने कोरोना रोधी टीका लगवाकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पनियरा अस्पताल में 52 पुलिसकर्मियों को कोविड से बचाव का टीका लगा। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने सबसे पहले टीका लगवाया।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चौक थाना एवं सिंदुरिया थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के प्रभारी अधीक्षक डॉ.श्याम बाबू ने बताया की मौजूदगी में टीके लगाए गए।

चौथे दिन भी नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव
महराजगंज। जिले में चौथे दिन भी कोई भी शख्स कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। बृहस्पतिवार को 881 सैंपल की जांच में कोई पॉजिटिव नहीं मिला। अब तक कुल 5809 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से नौ मामले सक्रिय हैं। वहीं 5809 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 91 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed