फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kisaan ho sakate hain maalaamaal

स्ट्राबेरी की खेती कर किसान हो सकते हैं मालामाल

Mon, 23 Aug 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
kisaan ho sakate hain maalaamaal
स्ट्राबेरी की खेती कर किसान हो सकते हैं मालामाल
विज्ञापन

महराजगंज। उद्यान विभाग ने किसानों को परंपरागत खेती के साथ स्ट्राबेरी की खेती से जोड़ने की पहल की है। प्रायोगिक तौर पर जिले में पांच हेक्टेयर में स्ट्राबेरी की खेती कराई जाएगी। इससे किसानों की आय भी बेहतर होगी।
विभागीय जिम्मेदारों ने चार माह में उपज को देखते हुए लक्ष्मीपुर, नौतनवां, फरेंदा व सिसवां ब्लॉक में स्ट्राबेरी की खेती को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। किसान इस खेती के माध्यम से जहां स्थानीय स्तर पर बेहतर आय प्राप्त कर सकेंगे, वहीं भविष्य में इसकी व्यपाकता की भी संभावना रहेगी। यदि बार स्ट्राबेरी की खेती ने रफ्तार पकड़ ली तो किसानों को प्रति हेक्टेयर न्यूनतम एक से दो लाख रुपये की शुद्ध आय होने लगेगी। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी विकास श्रीनेत ने बताया कि जिले में स्ट्राबेेरी की खेती को बढ़ावा देने को लेकर विभाग गंभीर है। प्रायोगिक तौर पर पांच हेक्टेयर में इसे कराया जाएगा। सफलता मिलने पर इसे और व्यापक रूप देने की पहल की जाएगी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की ओर से स्ट्राबेरी की खेती का लाभ चार ब्लॉकों के 30 से 35 किसानों को दिलाने का प्रयास होगा। चार ब्लॉकों में किसानों के चयन का कार्य पूरा कर लिया गया है। स्ट्राबेरी की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की दर से अनुदान देने की व्यवस्था बनाई गई है। अनुदान मिलने से किसानों का झुकाव स्ट्राबेरी के खेती की तरफ बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed