{"_id":"60281dca8ebc3ee9752006f4","slug":"kcc-maharajganj-news-gkp3846379150","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी : बैंकों को आईडी-पासवर्ड देगा कृषि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी : बैंकों को आईडी-पासवर्ड देगा कृषि विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसीसी : बैंकों को आईडी-पासवर्ड देगा कृषि विभाग
बैंकों ने भेजा शाखावार विवरण, ऑनलाइन व्यवस्था से बढ़ेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने के इच्छुक लोगों को जिले में त्वरित लाभ उपलब्ध कराने की पहल शुरू हुई है। केसीसी के लिए प्राप्त आवेदन को समयबद्ध तरीके से बैंकों को उपलब्ध कराने के लिए अब कृषि विभाग द्वारा बैंकवार सभी शाखाओं को आईडी पासवर्ड जारी करेगा। आवेदन को बैंकों की आईडी पर पहुंचने के बाद सप्ताह भर में निस्तारित कराना होगा।
केसीसी का लाभ जल्द पाने के लिए किसानों को आनलाइन आवेदन करना होगा। यदि कोई अभिलेख नहीं होगा तो यह संबंधित क्षेत्र के कृषि विभाग के जिम्मेदारों की जिम्मेदारी होगी कि वह इसे दुरुस्त कराएं। ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान दर्ज कराए गए भूमि के विवरण का तहसील से सत्यापन कराया जाएगा। तहसील द्वारा रिपोर्ट लगाने के उपरांत किसानों का केसीसी से संबंधित आवेदन कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आईडी पर प्रदर्शित होने लगेगा। प्रदर्शित होने वाले आवेदनों को बैंकों द्वारा समस्त आवश्यक प्रक्रिया को दर्शाते हुए सप्ताह भर में निस्तारित करना होगा। आवेदन पत्र के त्वरित निस्तारण से किसानों को लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि केसीसी बनाने में किसानों को राहत देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था बनाई गई है। ऑनलाइन व्यवस्था से केसीसी की सार्थकता सिद्ध होगी।
------------
170 बैंक शाखाओं को जारी किया जाएगा आईडी पासवर्ड
मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि केसीसी की रफ्तार को बढ़ाने को लेकर जिले के विभिन्न बैंकों के 170 बैंक शाखाओं को आईडी पासवर्ड जारी किया जाना है। इसे लेकर बैंकों के मांगे गए विवरण को कृषि विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन व्यवस्था से सभी किसानों को राहत मिल सकेगा।