फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kanti of Lucknow defeated Preeti of Chandauli in boxing

Maharajganj News: बाक्सिंग में लखनऊ की कांति ने चंदौली की प्रीति को हराया

Tue, 12 Mar 2024 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Mar 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Kanti of Lucknow defeated Preeti of Chandauli in boxing
महराजगंज। मंगलवार को स्टेडियम में तीन दिवसीय सीनियर महिला ओपन स्टेट आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विशिष्ठ अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उप क्रीडा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 45-48 किग्रा भार वर्ग में प्रथम मैच कांती लखनऊ एवं प्रीति चंदौली के बीच हुआ। इसमें लखनऊ की कांती विजयी रहीं।
विज्ञापन

45-48 किग्रा भार वर्ग में दूसरा मैच तन्नू गौंड कुशीनगर एवं अंजली महराजगंज के बीच हुआ। इसमें कुशीनगर की तन्नू गौंड विजयी रहीं। 48-50 किग्रा भार वर्ग में नेहा पाल कानपुर एवं शीतल कुशवाहा महराजगंज के बीच हुआ, जिसमें कानपुर की नेहा पाल विजयी रहीं। 50-52 किग्रा भार वर्ग में प्रथम मैच दीक्षा झांसी एवं सानिया तुबा लखनऊ के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ की सानिया तुबा विजयी रहीं।
विज्ञापन

52-54 किग्रा भार वर्ग में प्रथम मैच आईस प्रजापति कुशीनगर एवं राखी पाल झांसी के बीच हुआ जिसमें आईसा प्रजापति कुशीनगर विजयी रहीं। सदर विधायक ने कहा कि जनपद महराजगंज में सीनियर महिला आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हुआ है। इसमें खिलाड़ियों का उत्साह देखते हुए प्रतीत हो रहा है कि यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आगरा, वाराणसी, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं महराजगंज की 50 से ज्यादा महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता 14 मार्च तक तीन दिनों तक चलेगी। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में पवन कुमार, विपिन कुमार, पंकज कुमार शर्मा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, आंचल साहू, सचिन, वर्षा रानी आदि रहे। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, कुलदीप मणि त्रिपाठी, खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव, रिजवान अहमद फैजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed