फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   JSP workers burnt the effigy of the President in Bhairavwan

नागरिकता विधेयक में पेच फसने पर नेपाल में जसपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Sat, 20 Aug 2022 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
JSP workers burnt the effigy of the President in Bhairavwan
महराजगंज ः नेपाल में नागरिकता विधेयक में पेच फंसने पर नेपाल में जसपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्र? - फोटो : MAHARAJGANJ
भैरहवां में जसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति का पुतला फूंका
विज्ञापन

नागरिकता विधेयक में पेच फंसने पर नेपाल में जसपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश
नेपाल में नागरिकता विधेयक को राष्ट्रपति ने नहीं दी मंजूरी
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के भैरहवां कस्बे के मिलन चौक पर जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति का पुतला फूंका। प्रतिनिधि सभा और नेशनल असेंबली में बहुमत से पारित नागरिकता विधेयक नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा वापस करने से कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। लिहाजा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया।
जनता समाजवादी पार्टी सेंट्रल सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि यह दुखद है कि राष्ट्रपति द्वारा नागरिकता विधेयक को खारिज कर दिया गया। समय आ गया है कि लोग राजनीतिक दलों को पहचानें। जसपा वह पार्टी है जो लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती है। पार्टी के केंद्रीय सदस्य ओमप्रकाश यादव ने कहा कि राष्ट्रपति अपनी गलती को तुरंत सुधारें।
विज्ञापन

पूर्व कृषि राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव (गुलजारी) ने कहा कि जब सरकार नागरिकता से वंचित लोगों को नागरिकता देने के लिए आगे बढ़ रही थी तो राष्ट्रपति द्वारा नागरिकता विधेयक वापस भेजना गलत है। उन्होंने कहा कि मधेसी लोग सीमा की रक्षा कर रहे हैं। पार्टी की संघीय परिषद के सदस्य और रोहिणी ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष विद्या प्रसाद यादव ने कहा कि संघवाद पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है। स्वाभाविक रूप से पैदा हुए नागरिकों के बच्चों को नागरिकता नहीं मिल पाई है, उन्हें नागरिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नागरिकता के अभाव में लाखों नागरिक विभिन्न अवसरों से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति की कार्रवाई गलत है। सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि जो लोग नागरिकता से वंचित हैं, उन्हें नागरिकता दी जानी चाहिए।

अजय वर्मा ने बताया कि नागरिकता विधेयक को राष्ट्रपति द्वारा खारिज करना एक सोची समझी साजिश है। यह लोग नहीं चाहते मधेशी समुदाय के बच्चों को नागरिकता मिले। पिछले दस वर्षों से हम लोग इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed