फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   JCB removed encroachment of huts from canal track

Maharajganj News: नहर की पटरी से जेसीबी से हटाया झोपड़ियों का अतिक्रमण

Mon, 23 Mar 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
JCB removed encroachment of huts from canal track
​भिटौली में अतिक्रमण हटवाते कर्मचारी।  
लंबे समय से जमीन पर था अवैध कब्जा, कर्मचारियों और महिलाओं से हुई नोकझोंक
विज्ञापन

भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा में सिंचाई विभाग की जमीन से रविवार को विभाग ने अतिक्रमण हटाया। इस दौरान महिलाओं और विभाग के कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से कुछ ग्रामीणों पर सिंचाई विभाग की जमीन पर झोपड़ी डालकर अवैध कब्जे का आरोप था। सिंचाई विभाग ने संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया था लेकिन तय समय में झोपड़ी हटाने पर कर्मचारी पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। यह देख महिलाएं आक्रोशित हो गईं। इस दौरान कर्मचारियों और महिलाओं ने नोकझोंक हो गई। कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन से झोपड़ियां को हटा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक अभियंता एसएन चौधरी ने बताया कि इन लोगों को पहले भी लिखित रूप में सूचना दी गई थी लेकिन निर्धारित समय में इन लोगों ने अपनी झोपड़ी एवं समान नहीं हटाया। इस वजह से उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण को हटाया गया। इस मौके पर जिलेदार संजीव सिंह, मनोज कुमार, कृपा शंकर अग्रहरी, अशोक कुमार, अनुग्रह राय, रुपेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed