फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jawahar Navodaya Maharajganj unit formed

Maharajganj News: ऑल नवोदय विद्यालय समिति स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष बने भागीरथी

Wed, 07 Oct 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Maharajganj unit formed
महराजगंज। मंगलवार को जवाहर नवोदय धनेवा धनेई परिसर में ऑल नवोदय विद्यालय समिति स्टाफ एसोसिएशन का गठन एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री टीजीटी प्रवक्ता अनिल कुमार मौर्या की मौजूदगी में हुआ। सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में जीवविज्ञान प्रवक्ता भागीरथी के नाम पर सहमति बनी।
विज्ञापन

अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष शशांक मणि त्रिपाठी व कुंजन कुसुम द्विवेदी चुनी गईं। सचिव प्रमेंद्र सिंह, उपसचिव कौलेश कुमार, सदस्य ज्योति कुमारी, अरविंद कुमार, अरुण कुमार, गोपाल कृष्ण, शफीक तौरगल चुने गए।
विज्ञापन

मंगलवार को एएनवीएसएसए की बैठक में संगठन को विद्यालय स्तर पर मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर प्रदेश महामंत्री ने सुझाव दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने, कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर रखने तथा आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed