सिसवा बाजार। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, सिसवा में सोमवार की रात ब्रह्माकुमारी मनोज दीदी के 25 वर्षों के त्याग, तपस्या और सेवा को समर्पित वर्षगांठ उनके अनुयायियों ने मनाई। कार्यक्रम में आध्यात्मिक जीवन, आत्मिक शांति और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और आध्यात्मिक प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में 25 वर्षों की सेवायात्रा और समर्पण को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने मनोज दीदी के प्रति सम्मान प्रकट किया। मनोज दीदी व अन्य वक्ताओं ने नए जिज्ञासुओं को शिव परमात्मा का परिचय भी कराया। साथ ही आध्यात्मिक जीवन, आत्मिक शांति और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन बीके करन ने किया। इस अवसर पर गोरखपुर के मोहद्दीपुर केंद्र की बीके पुष्पा, देवरिया से बीके अनीता, कुशीनगर से बीके मीरा, कौड़ीराम से बीके सोमनाथ आदि मौजूद रहे।