फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation: Connection not restored even after eight months of bill submission

Maharajganj News: बिजली कनेक्शन और बिल सुधार को लेकर एसडीओ कार्यालय पर हंगामा

Wed, 07 Oct 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Connection not restored even after eight months of bill submission
परतावल। बिजली कनेक्शन और बिल सुधार की समस्या को लेकर मंगलवार को परतावल में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों पर समस्या का समाधान नहीं करने और रुपये लेने के बाद भी रसीद नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पिपरपाती टोला सेमरहना निवासी तायरा ने बताया कि बिजली बिल बकाया होने के कारण करीब आठ महीने पहले उनका कनेक्शन काट दिया गया था। उसी दौरान उन्होंने बकाया 40 हजार रुपये जमा कर दिए थे। आरोप है कि भुगतान करने के आठ महीने बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं। बिजली नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के लिए वह लगातार उपखंड अधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

आमिना ने बताया कि उनका बिजली कनेक्शन कुतुबुद्दीन के नाम से है। अधिक बिल आने पर करीब छह महीने पहले उन्होंने बिल सुधार के लिए आवेदन किया था। उनका आरोप है कि लगातार कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद बिल में सुधार नहीं हुआ। दो महीने पहले एसडीओ मयंक अग्रवाल उनके वहां पहुंचे और बिल जमा करने के बाद जल्द सुधार कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमिना के अनुसार, उन्होंने एसडीओ की बात पर भरोसा करते हुए कार्यकारी सहायक विनीता सिंह को दो महीने पहले 40 हजार रुपये बिल जमा करने के लिए दिए थे। आरोप है कि अभी तक न तो बिल जमा हुआ है और न ही उन्हें रसीद दी गई। पूछने पर कभी सर्वर फेल होने तो कभी 2-4 दिन का समय और देने की बात कही जाती है।
चार महीने बाद भी कनेक्शन नहीं
सौदामिनी ने बताया कि उन्होंने चार महीने पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं हो सका। नियमानुसार शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा चुका है। सभी जरूरी दस्तावेज भी जमा हैं। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।


बोले अधिकारीकार्यकारी सहायक मंगलवार को अवकाश पर हैं। बुधवार को उपभोक्ता का पैसा वापस कराया जाएगा या फिर उन्हें रुपये जमा करने की रसीद उपलब्ध करा दी जाएगी।
- मयंक अग्रवाल, उपखंड अधिकारी, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article