{"_id":"6ac565dd86063a57d702bcf1","slug":"raju-prasad-was-elected-secretary-sunena-treasurer-and-sangeeta-devi-organization-minister-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-186552-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुसहर मंच के जिला अध्यक्ष बने मदन प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुसहर मंच के जिला अध्यक्ष बने मदन प्रसाद
विज्ञापन
निचलौल। मुसहर मंच की जिला कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को जिला कार्यालय लेदी रामचंद्रही में कराया गया। कुशीनगर से आए पीठासीन अधिकारियों और निचलौल प्रशासन की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें मदन प्रसाद को अध्यक्ष, राजू प्रसाद को सचिव, सुनेना कोषाध्यक्ष और संगीता देवी को संगठन मंत्री चुना गया।
वहीं सचिव पद पर राजू प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि अन्य पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। चुनाव के बाद अध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ मुसहर समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। शिक्षा, रोजगार, आवास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
फोटो परिचय : नवनिर्वाचित पदाधिकारी।