फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Irony: The distance of 25 km is covered by four vehicles.

विडंबना : 25 किमी की दूरी चार वाहनों से होती है पूरी

Fri, 01 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Irony: The distance of 25 km is covered by four vehicles.
महराजगंज। पनियरा से महराजगंज की दूरी 25 किलोमीटर है। मगर जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। इससे लोग चार जगह साधन बदलकर जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। लोगों को इतनी दूरी के लिए 90 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुजुरी, गांगी और पनियरा बाजार से जिला मुख्यालय जाने के लिए रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया है। लोग डग्गामार वाहनों से जिला मुख्यालय तक यात्रा करते हैं। सरकारी बस की सुविधा मुहैया नहीं होने से फायदा उठाते हुए डग्गामार वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। लोगों ने गांगी बाजार, मुजुरी बाजार कस्बा पनियरा बाजार होते हुए जिला मुख्यालय पर जाने के लिए रोडवेज की बस चलाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के निरंजन, रामकेश, रामचंद्र, जितेंद्र ने कहा कि जिला मुख्यालय होने के बावजूद रोडवेज की कोई बस सेवा नहीं है। इसका फायदा डग्गामार वाहन व ऑटो चालक उठाते हैं। यह लोग यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इसका असर ग्रामीणों एवं व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। निजी वाहनों से यात्रा करने में लोगों की जेब ढीली होती है। वर्ष 2017 में दो महीने तक गांगी बाजार से होकर मुजुरी बाजार पनियरा बाजार होते हुए जिला मुख्यालय के लिए एक रोडवेज बस चलाई गई थी। दो माह तक लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए सुविधा मिली, लेकिन उसके बस का संचालन बंद हो गया। लोगाें ने कहा कि जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए चार जगहों पर गाड़ी बदलनी पड़ती है। रोडवेज बस सेवा न होने से डग्गामार वाहनों से यात्रा करने की मजबूरी है। एक तरफ जहां अधिक किराया देना पड़ता है। वहीं लगभग चार जगहों पर गाड़ी बदलकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि यात्रियों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed